

उत्तर कोरिया के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आखिरकार नॉर्थ कोरिया तानाषाह किम जोंग ने कड़ी निगरानी के बीच कोरियाई लोगों को इंटरनेट चलाने की अनुमति दे ही दी। अभी तक आम लोगों के लिए इंटरनेट चलाने पर रोक लगी थी जिसे अब किम सरकार ने हटा दिया है। यह सब कुछ कंप्यूटर के निजी नेटवर्क इंट्रानेट पर किया गया है। इसके अलावा बहुत सुविधाओं पर रोक है। जैसे: नार्थ कोरिया के लोग मनोरंजन के लिए केवल सरकारी चैनल ही देख सकते हैं। गाड़ी चलाने को लेकर भी अजीब सा कानून है। वहां के लोगों के लिए गाड़ी खरीदना और चलाने पर रोक है। म्यूजिक बजाना भी प्रतिबंधित है व देश के बाहर किसी व्यक्ति से बात करने पर मौत की सजा है। यहां के निवासियों को धार्मिक स्वतंत्रता नहीं है। इसके अलावा ब्लू जींस पहनना गैर कानूनी माना जाता है। शराब पीना प्रतिबंधित है।