

कर्नाटक के मैसूर राजघराने में 400 साल बाद संतान पैदा हुई। बुधवार की रात्रि शाही परिवार के घर एक पुत्र का जन्म हुआ एक श्राप से ग्रस्त था जिससे अब जाकर उनको मुक्ति मिली है। दरअसल पहली बार वाडियार राजवंश में किसी लड़के यानी राजवंश के उत्तराधिकारी का प्राकृतिक तरीके से जन्म हुआ है। मैसूर के 27वें राजा यदुवीर वाडियार की पत्नी तृषिका सिंह ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले 400 सालों से इस राजवंश का स्वाभाविक व प्राकृतिक ढंग से विस्तार नहीं हो रहा था।
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा और मां दोनों स्वस्थ है। उनकी पत्नी त्रिशिखा ने बुधवार की रात बेंगलुरु में एक पुत्र को जन्म दिया। राजा घोषित किये जाने के बाद यदुवीर कृष्णदत्ता वॉडेयार व त्रिशिखा से पिछले साल जून में विवाह हुआ था। यदुवीर को मैसूर के दिवंगत राजा श्रीकांतदत्त वॉडेयार एवं उनकी पत्नी प्रमोददेवी वाॅडेयर ने कुछ साल पूर्व गोद लिया था. राजा श्रीकांतदत्त यदुवीर के चचेरे दादा थे।