

वर्ल्ड कप में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड ग्राउंड पर मैच खेला जाएगा। एक्यूवेदर डॉट कॉम के मुताबिक, रविवार को मैनचेस्टर में बारिश होने की 63% संभावना है। बारिश रुक-रुककर हो सकती है। इससे भारत-पाकिस्तान का मैच प्रभावित होगा। इससे पहले वर्ल्ड कप के 19 में से 3 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गए, जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकला। 13 जून को होने वाला भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी बारिश के कारण रद्द हो गया था। एक्यूवेदर के अनुसार, मैनचेस्टर में रविवार को हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है।
मैनचेस्टर में रविवार को दिनभर ऐसा रहेगा मौसम
इंग्लैंड-वेल्स में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) टॉस होता है। रविवार को वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे बारिश होने की 43% संभावना है। यानी टॉस में देरी हो सकती है। मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3 बजे) शुरू होता है लेकिन उस वक्त भी बारिश होने की 43-47% संभावना है।
समय (मैनचेस्टर) |
भारतीय समय |
बारिश होने की संभावना |
सुबह 9 बजे |
दोपहर 1:30 बजे |
47% |
सुबह 10 बजे |
दोपहर 2:30 बजे |
43% |
सुबह 11 बजे |
दोपहर 3:30 बजे |
47% |
दोपहर 12 बजे |
दोपहर 4:30 बजे |
51% |
दोपहर 1 बजे |
शाम 5:30 बजे |
47% |
दोपहर 2 बजे |
शाम 6:30 बजे |
34% |
दोपहर 3 बजे |
शाम 7:30 बजे |
34% |
दोपहर 4 बजे |
रात 8:30 बजे |
40% |
शाम 5 बजे |
रात 9:30 बजे |
51% |
शाम 6 बजे |
रात 10:30 बजे |
47% |
शाम 7 बजे |
रात 11:30 बजे |
45% |
दिनभर बारिश होने की 63% संभावना |
गूगल पर सर्चिंग- रविवार को कैसा रहेगा मैनचेस्टर का मौसम
रविवार को मैनचेस्टर में मौसम कैसा रहेगा? इस बारे में गूगल पर भी भारतीय यूजर्स सर्च कर रहे हैं। 13 जून को बारिश की वजह से भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के बाद से ही लोग गूगल पर मैनचेस्टर के मौसम के बारे में सर्च कर रहे हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी मैनचेस्टर की वेदर रिपोर्ट सर्च की जा रही है।
टॉप-10 कीवर्ड्स: भारत-पाकिस्तान में कल के मैच को लेकर क्या सर्च हुआ?
भारत |
पाकिस्तान |
India pakistan world cup 2019 date |
Weather of manchester on 16 june 2019 |
Weather condition in manchester |
Manchester weather on sunday |
Emirates old trafford manchester weather 16 june 2019 |
Manchester weather sunday |
Weather report of manchester england |
Pak vs Ind wc 2019 |
Stretford manchester weather |
Manchester weather 16th june |
Manchester weather tomorrow hourly |
Old trafford manchester weather |
Manchester weather sunday |
Old trafford weather |
Weather of manchester on 16 june 2019 |
Weather of manchester |
Ind vs pak weather forecast |
Pak vs India match 2019 |
Manchester weather on sunday |
Old trafford |
मैनचेस्टर की न्यूज वेबसाइट ने बताया- भारत-पाक मैच में बारिश होने की पूरी संभावना
मैनचेस्टर की न्यूज वेबसाइट मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज ने भास्कर प्लस ऐप को वहां के मौसम विभाग के प्रवक्ता ग्राहम मैज के हवाले से बताया कि, रविवार को होने वाले भारत-पाक के मैच में बारिश होने की पूरी-पूरी संभावना है लेकिन दोपहर तक मौसम साफ होने की उम्मीद है। रविवार को मैनचेस्टर के उत्तर-पश्चिम में बारिश हो सकती है, जिससे वहां का तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।