

दक्षिण पश्चिमी मानसून पूर्वी राजस्थान में सक्रिय हो गया। बुधवार रात से जयपुर, कोटपूतली और सीकर में बारिश हो रही है। सुबह 8 बजे तक जयपुर में 70.5 मिमी, सीकर में 219 मिमी और कोटपूतली में 99 मिमी बारिश हुई। इन जगहों पर बारिश का दौर अभी भी जारी है। राजधानी जयपुर में बुधवार दोपहर भी बारिश हुई थी। बारिश से यहां के तापमान में करीब 8 डिग्री गिरा है। बारिश के कारण सीकर में 2 ट्रनें रद्द की गईे हैं तथा एक को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, घौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर में अगले दो दिन यानी 27 जुलाई तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसमें अजमेर, जयपुर, सीकर, चूरू व नागौर में ऑरेंज चेतावनी है यानी यहां सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
बीते 24 घंटों में अजमेर में 0.8 मिमी, वनस्थली में 71.2 मिमी, पिलानी में 83.2 मिमी, सवाईमाधोपुर में 45 मिमी और चूरू में 49.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले बुधवार को राजस्थान तपता रहा। दिन में धूप झुलसाती रही। गंगानगर, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।
जयपुर में कई इलाकों में बारिश से पानी भरा
सीकर में 8.6 इंच बारिश हुई। सीकर में 219 मिमी, रामगढ़ शेखावाटी में 136, फतेहपुर में 94, लक्ष्मणगढ़ में 122, श्रीमाधोपुर में 138, खंडेला में 37 तथा नीमकाथाना में 110 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
- सीकर में भारी बारिश को देखते हुए ट्रेनें रद्द की गई हैं। गुरुवार को चूरू-सीकर डेमू, रींगस-चूरू डेमू, चूरू-रींगस डेमू को पूर्ण रद्द किया गया है। वहीं रेवाड़ी-सीकर पैसेंजर का संचालन लोहारू से सीकर के बीच रदद् रहेगा यानी यह ट्रेन रेवाड़ी से लोहारू के बीच संचालित की जाए8.6गी।
- जयपुर में करीब 18 दिन बाद बुधवार को बरसात हुई। जयपुर में रात को बारिश से सोडाला, राजापार्क, आदर्शनगर, जवाहर नगर, जगतपुरा, बाइस गोदाम सहित कई इलाकों में सड़कों-गलियों में पारी भर गया।
- कोटपूतली में भी बीती रात से बारिश का दौर गुरुवार सुबह तक जारी रहा। यहां कई घरों-प्रतिष्ठानों में पानी भर गया। कीचड़ में एक स्कूल बस फंस गई जिसे क्रेन से निकाला गया।
- नागौर में रात 2 बजे से लेकर अभी तक परबतसर, मकराना, कुचामन, डीडवाना, लाडनू क्षेत्र में रुक रुक कर रिमझिम बारिश का दौर जारी।
शहरों में बीती दो रातों का रात का तापमान=
शहर | बुधवार | गुरुवार |
अजमेर | 29.4 | 23.8 |
भीलवाड़ा | 27.3 | 26.4 |
जयपुर | 30.3 | 22.9 |
सीकर | 25.0 | 20.0 |
कोटा | 30.6 | 24.2 |
सवाईमाधोपुर | 30.2 | 24.0 |
चित्तौड़गढ़ | 28.2 | 28.5 |
डबोक | 28.0 | 28.0 |
बाड़मेर | 31.7 | 28.9 |
माउंटआबू | 20.0 | 20.0 |
फलौदी | 30.4 | 30.0 |
बीकानेर | 31.2 | 29.5 |
श्रीगंगानगर | 29.0 | 30.6 |