राशि अनुसार कौनसे भगवान की पूजा करनी चाहिए


भगवान की पूजा तो सभी करते हैं लेकिन अगर पूजा सही तरीके से की जाए तो इससे भगवान जल्द प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन को खुशियों से भर देते हैं। वहीं ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि किस राशि के जातक को कौनसे भगवान की पूजा करनी चाहिए और उन्हें क्या पूजा सामग्री अर्पित करनी चाहिए, आइए आपको बताते हैं आपको इसके बारे में …..

मेष :-

मेष राशि के जातक मन से बहुत चंचल होते हैं, इन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए, साथ ही पूजा में लाल फूल अवश्य शामिल करें।

वृष :-

वृष राशि के जातक बहुत की जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन्हें भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और सफेद चंदन के फूल पूजा में इस्तेमाल करने चाहिए।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातक हमेशा दुविधाग्रस्त रहते हैं, इन जातकों को भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इन्हें पूजा में गुगल की धूप का इस्तेमाल करना चाहिए।

कर्क :-

कर्क राशि के जातक बहुत ही भावुक प्रवृति के होते हैं, इन्हें भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए और पूजा में इन्हें शंख अवश्य रखना चाहिए।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों का जीवन संघर्ष से भरा रहता है, इन्हें सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए और पूजा सामग्री में रोली का इस्तेमाल करना चाहिए।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक थोड़ा लालची प्रवृत्ति के होते हैं और इन्हें मां दुर्गा की उपासना करनी चाहिए। पूजा में इन्हें गुलाब के फूल अवश्य रखने चाहिए।

तुला :-

तुला राशि के जातक थोड़े लापरवाह होते हैं, इन्हें भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और पूजा में सफेद फूलों का प्रयोग करना चाहिए।

वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातक आरामपसंद होते हैं और इन्हें हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए और पूजा में तुलसी के पत्तों को शामिल करना चाहिए।

धनु :-

धनु राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए और उन्हें सूर्य की उपासना करनी चाहिए, इन्हें भगवान को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

मकर :-

मकर राशि के जातक थोड़ा लापरवाह प्रवत्ति के होते हैं इन्हें पीले रंग के आसन पर बैठकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ :-

कुंभ राशि के जातक कान के थोड़े कच्चे होते हैं, इन्हें भगवान कृष्ण की पूजा करनी चाहिए और पूजा में चंदन की लकड़ी या धूप का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन :-

मीन राशि के जातक जिम्मेदारियां लेने में कतराते हैं, इन्हें भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए।