

हिंदी सिनेमा पॉपुलर एक्टर राज किशोर का 85 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राजकिशोर ने गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें शोले भी शामिल है। शोले के एक पॉपुलर सीन में राजकिशोर थे।
जानकारी के मुताबिक उन्हें मुंबई स्थित अपने घर में गुरुवार रात दिल का दौरा आया। इस कारण उनका निधन हो गया। राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसमें शोले का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में एक मशहूर सीन में राजकिशोर थे। जिस समय वो जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं। ये सीन बहुत ही फनी था।
राजकिशोर ने तहलका, शहजादी, फरिश्ते, एक नया रिश्ता, मारधाड़, काला धंधा गोरे लोग, तन बदन और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया।