62 साल की उम्र में विजय माल्या करने जा रहे हैं तीसरी शादी, ये हैं उनकी होने वाली दुल्हन!


9 हजार करोड़ के बकायादार शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में मजे कर रहे हैं। खबर है कि कुछ ही दिनों में माल्या शादी करने वाली है। सरकार माल्या को कुछ नहीं बिगाड़ पाई और आज भी राजा की जिंदगी जी रहे हैं।

पिछले साल माल्‍या जब लंदन भागा था तो एक सीक्रेट लेडी उसके साथ थी। बताया जाता है कि माल्‍या ने पहले इस लेडी को नौकरी दी, फिर गर्लफ्रैंड बनाया।
माल्‍या 2 मार्च 2016 को जब लंदन भागा तो जेट एयरवेज की उस फ्लाइट में उसके साथ उसकी यह गर्लफ्रेंड भी थी। माल्या के साथ यह गर्लफ्रेंड 2011 से हैं। माल्या की कई पार्टियों में गेस्ट को होस्ट करती भी नजर आ चुकी हैं। कहा जाता है कि वह माल्या के साथ रेग्युलर ट्रैवल करती रही हैं। माल्‍या ने 2 मार्च 2016 को लंदन के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइट 9W122 पकड़ी थी.

माल्‍या की इस गर्लफ्रेंड का नाम है पिंकी लालवानी। दोनों के शादी करने की की खबरें आईं लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। माल्‍या ने लालवानी को कभी अपनी किंगफिशर एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी दी थी। बाद में दोनों धीरे-धीरे दोस्‍ती हो गई। लालवानी को हमेशा माल्‍या की मां के साथ देखा गया। लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस की एयरहोस्टेस भी रह चुकी हैं। किंगफिशर के ऐड में भी नजर आ चुकी हैं।

एक ब्लॉग का दावा किया गया है कि दोनों ने शादी नहीं की है, बल्कि लिव-इन रिलेशन में हैं। लालवानी किंगफिशर एयरलाइंस के साथ एयरहोस्‍टेस के तौर पर जुड़ी थीं। माल्या की लालवानी पर नजर पड़ी और दोनों दोस्त हो गए। यह दोस्ती आज तक कायम है। ब्लॉग के मुताबिक, माल्या भारत से बाहर रहते थे तो ज्‍यादातर समय लंदन में रहते थे। पिंकी वहां हमेशा उनके साथ होती थी।