

अधिकतर लोग अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना पसंद करते हैं। यह स्वास्थ्य और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से लाभकारी माना गया है। कुछ लोग तो प्रतिदिन इसकी पूजा करते हैं और इसका ख्याल रखते हैं, लेकिन कभी-कभी यह तुलसी का पौधा सूख जाता है। ऐसे में इसे घर में रखना उचित नहीं माना जाता। तो चलिए जानते हैं तुलसी का पौधा सूख जाने पर क्या करें-
सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में रखना अशुभ माना जाता है। सूखे हुए तुलसी के पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए बल्कि इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।एक पौधा सूख जाने के बाद तुरंत ही दूसरा तुलसी का पौधा लगा लेना चाहिए।
सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से बरकत पर बुरा असर पड सकता है। इसी वजह से घर में हमेशा पूरी तरह स्वस्थ तुलसी का पौधा ही लगाया जाना चाहिए।
तुलसी का पौधा होने से घर वालों को नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित नहीं कर पाती है। लेकिन अगर पौधा सुख जाता है तो हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है।