

भरतपुर। भरतपुर को साफ सुथरे शहरों की गिनती में सबसे आगे रखने के लिए मेयर शिवसिंह ने तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को नगर निगम में आज सीएसआई, एएसआई, शहर के 50 वार्डो में तैनात जमादारों और निगम के कर्मचारियों को लेकर नगर निगम के महापौर शिव सिंह भौंट ने सभाकक्ष में एक बैठक ली। बैठक में नगर निगम के आयुक्त शिवचरण मीना भी मौजूद रहे।
बैठक में नगर निगम के महापौर शिव सिंह भौंट ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे कोई बहानेबाजी नहीं चाहिए। पूरे शहर को साफ करो क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत भरतपुर को स्मार्ट सिटी में लाना है और इसके लिए शहर के 50 वार्डो में सफाई कर्मचारी विशेष तौर पर ध्यान रखें कि कहीं पर भी कचरा ना रहे। महापौर ने कहा कि आगामी 4
जनवरी को केन्द्र से स्मार्ट सिटी की एक टीम भरतपुर आ रही है जो शहर की सफाई व्यवस्था को देखकर नम्बर देगी। इसके लिए निगम को रात में भी सफाई करानी पडे तो वह भी कराई जायेगी और रविवार के दिन भी अलग से सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई जायेगी।
उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहर के 50 वार्डो में 1 जनवरी से आॅटो ट्रिपर स्पेशल जायेगें। उनके साथ एक एक सफाई कर्मचारी भी जायेगें जो लोगों के घरों से कचरा लेकर आॅटो ट्रिपर में डलवायेंगे। महापौर भरतपुर को स्मार्ट सिटी में लाने के लिए भरसक प्रयास कर रहै है। जिससे भरतपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिल सके।