

बीकानेर प्रवास के दौरान रिद्धि सिद्धि भवन रानीबाजार में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी का बीकानेर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव भारतीय संस्कृति का मार्गदर्शन करता रहा है। भाजपा भी भारतीय संस्कार और मुल्यों को प्राथमिकता देती रही है। सर्वे भवन्तुं सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः के उद्घोष के साथ भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के अन्तर्गत काम कर रही है। इसी निमित्त ब्राह्मण समाज के सर्वांगीण विकास के लिए जयपुर में भुमि का आवंटन किया गया है। बीकानेर पुष्करणा ब्राह्मण समाज के बालिका छात्रावास के लिए भी भुमि आवंटित की गई है। ब्राह्मण समाज की आस्था का सम्मान करते हुए सरकारी पाठ्यक्रम में भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को शामिल किया गया है तथा भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश यथाशीघ्र घोषित किया जायेगा।
बीकानेर ब्राह्मण समाज संभागीय संयोजक के के शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा ब्राह्मण समाज को शैक्षणिक संस्था के निमित्त विभिन्न स्थानों पर भुमि आवंटन करने, भगवान परशुराम के जीवन चरित्र को पाठ्यक्रम में शामिल करने तथा शीघ्र ही भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए बीकानेर ब्राह्मण समाज द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को बीकानेर ब्राह्मण समाज के संभागीय संयोजक के के शर्मा द्वारा भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ब्राह्मण समाज नारी शक्ति के रूप में दुर्गा पांडे, शोभा सारस्वत, वंदना भारद्वाज तथा प्रोमिला गौतम द्वारा साफा एवं भगवा दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया वहीं ब्राह्मण समाज युवा वर्ग के रूप में अंकित भारद्वाज, मनीष पारीक, अविनाश जोशी, दिनेश शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, एडवोकेट सुरेश शर्मा, मनोज सारस्वत, मदनलाल शर्मा, रुपचंद सारस्वत, रजनीकांत सारस्वत, कैलाश बापेऊ, ओम सिंह राजपुरोहित, प्रवेश शर्मा, भारतभूषण मिश्रा, विशाल ओझा द्वारा इक्कीस किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में भवानी जोशी, मदन सिंह राजपुरोहित, विपिन गौड़, निरंजन सारस्वत, नृसिंह शर्मा, जगवीर शर्मा, सचिन शर्मा, शुभम पांडे तथा रामकुमार व्यास सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।