

बीकानेर। राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी गुरुवार सुबह बीकानेर पहुंचे बीकानेर भाजपा पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए सुबह 7:00 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचे गए। संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक डॉ. गोपाल जोशी, शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, देहात अध्यक्ष सहीराम दुसाद, नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका, नगर निगम महापौर नारायण चोपड़ा, पूर्व सभापति अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा आई टी के अविनाश जोशी, सहित अनेक नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।भाजपा पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार 23 मार्च को सुबह प्रदेशाध्यक्ष परनामी सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। आज अपने तीन दिवसीय दौरे को लेकर नाल में खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा दिमाग ठंडा रखें और चेहरे पर मुस्कुराहट भी हो। इसके साथ ही उन्होंने बूथ को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए जी जान से काम करने को कहा।