बीकानेर : भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” को लेकर जिला स्तरीय संयोजकों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की।
जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी दी कि इस अभियान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर सिंह चारण को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. पूजा मोहता, पूनम चंद राईका और जयवीर सिंह भाटी को जिला सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हर नागरिक तक पहुंचे आत्मनिर्भरता का संदेश
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत का आह्वान केवल आर्थिक सुधारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर भी देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ‘Go Vocal for Local’, भारतीय पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देना, और भारतीय विवाह स्थलों की लोकप्रियता बढ़ाने जैसे प्रयासों से आत्मनिर्भरता का विचार जन-जन तक पहुंच रहा है।”
“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के माध्यम से नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, स्थानीय संसाधनों के समर्थन और भारतीय जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
नीति और व्यवहार दोनों में आत्मनिर्भरता जरूरी:
बताते चले जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि आज आत्मनिर्भरता केवल नीतिगत शब्द नहीं, बल्कि आम जीवन की आवश्यकता बन गई है। भाजपा का यह अभियान देशभर में आत्मनिर्भर भारत के विचार को व्यवहार में बदलने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

