

यूपी निकाय चुनावों के परिणाम एक दिसंबर को आने वाले हैं। उससे पहले सूबे का सियासी पारा गर्म है। इसी बीच एबीपी न्यूज़-सी-वोटर ने एक सर्वे किया है जिसमें 16 में से 15 नगर निगमों पर बीजेपी की जीतती हुई दिख रही है। एकमात्र फिरोजाबाद की सीट पर समाजवादी पार्टी का मेयर होता हुआ दिख रहा है। सर्वे के रिजल्ट से बीजेपी गदगद दिख रही है।
इलाहाबाद नगर निगम: इस सीट के मेयर पद पर भी बीजेपी कब्जा जमा रही है। इलाहाबाद में विधानसभा की 3 सीटें नगर निगम क्षेत्र में आती हैं।
अयोध्या नगर निगम में बीजेपी को 48%, सपा को 32%, बीएसपी को 17%, कांग्रेस को 2% और अन्य एक फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।
कानपुर नगर निगम में बीजेपी 34% वोट के साथ सबसे आगे है। कानपुर में विधानसभा की 7 सीटें हैं जिसमें 4 सीट पर बीजेपी, 2 पर एसपी, 1 पर कांग्रेस का कब्जा है।
गोरखपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी को 45%, बीएसपी 11%, एसपी को 22%, कांग्रेस को 10% और अन्य को 11% वोट मिल रहे हैं। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं और दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
वाराणसी में भी मेयर पद पर बीजेपी बाजी मार रही है। यहां पर 45% वोट के साथ बीजेपी सबसे आगे है। सर्वे के मुताबिक इस सीट पर 21% एसपी को, बीएसपी को 14%, कांग्रेस को 16% और अन्य को 3% वोट मिल सकते हैं।
एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के अनुसार लखनऊ में बीजेपी को 40%, एसपी को 27%, बीएसपी को 13%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 1% वोट मिलेगा।
मेरठ नगर निगम में बीजेपी कब्जा करती नज़र आ रही है। मेरठ में बीजेपी-47 %, सपा को 16%, BS को 24%, कांग्रेस को 9% और अन्य को 4% वोट मिलने का अनुमान है। यहां विधानसभा की 3 सीटें हैं। दो पर बीजेपी और एक सीट पर एसपी का कब्जा है।
सहारनपुर नगर निगम में बीजेपी को 37 %, सपा को 21%, BSP को 27%, कांग्रेस को 13 % और अन्य को 30% वोट मिलने का अनुमान है।
मुरादाबाद नगर निगम में बीजेपी को 34%, BSP को 3% और कांग्रेस को 11% वोट मिल सकता है। यहां विधानसभा की दो सीटें हैं. एक सीट पर बीजेपी, एक पर एसपी का कब्जा है।
फिरोजाबाद नगर निगम में मेयर सीट पर बीजेपी को समाजवादी पार्टी से कड़ा झटका मिला है। बीजेपी को 25%, बीएसपी को 7%, कांग्रेस को 7% और अन्य को 30% वोट मिल सकता है। फिरोजाबाद में विधानसभा की 2 सीटें हैं. दोनों पर बीजेपी का कब्जा है।
एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्व के अनुसार गाजियाबाद नगर निगम में कांग्रेस को 16%, बीएसपी 17%, एसपी 5% और अन्य 13% वोट मिल सकता हैं।
बरेली नगर निगम में बीजेपी को 49%, एसपी को 20%, बीएसपी को 9%, कांग्रेस को 18% और अन्य को 4% वोट मिल सकता हैं। यहां विधानसभा की दो सीटें हैं। दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
अलीगढ़ नगर निगम में बीजेपी को यहां 46% वोट मिले हैं, सपा का वोट प्रतिशत 24%, BSP का वोट प्रतिशत भी 24% है, वहीं कांग्रेस को महज 3% वोट मिला हैं। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं. दोनों विधानसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा है।
एबीपी न्यूज़-सी वोटर सर्वे के अनुसार मथुरा नगर निगम में कांग्रेस को 21%, बीएसपी को 9%, सपा को 7% और अन्य को 13% वोट मिल रहा है। यहां विधानसभा की 2 सीटें हैं। दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
आगरा नगर निगम: यहां BJPमेयर पद पर 52% वोट के साथ बाजी मार रही है। इस सीट पर सपा का वोट प्रतिशत गिरकर 12% हो गया है, BSP का वोट प्रतिशत उछाल मारकर 27% पर पहुंच गया है, वहीं कांग्रेस को महज 4% वोट मिले है।
झांसी नगर निगम में बीजेपी को 46%, सपा को 9%, BSP को 23% वोट मिले हैं. यहां कुल 60 वार्ड हैं।