

कुछ दिनों से सोनम की शादी की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि सोनम की शादी मई के महीने में की जानी है। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सोनम कपूर की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रो की माने तो बताया जा रहा है कि सोनम की मम्मी सुनीता कपूर घर में शादी होने के चलते खुद ही सारे घर की डेकारेशन का काम संभाल रही हैं। इतना ही नहीं सुनीता को वीडियो में खुद अपने घर की सजावट करते हुए देखा गया है। कुछ दिनों से सोनम की शादी की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि सोनम की शादी मई के महीने में की जानी है। बता दें, सोनम की शादी में मेहंदी और संगीत की सारी रस्में की जाएंगी। इसके चलते सोनम के कजिन्स ने अपने-अपने परफॉर्मेंस की तैयारियां कर ली हैं। सोनम के संगीत पर अर्जुन कपूर ने अपनी बहन के लिए एक सरप्राइज रखा है। वहीं अर्जुन और रणवीर सिंह भी इस दौरान एक आइटम पेश करेंगे। वहीं दोनों स्टार्स अनिल कपूर के एक गाने पर भी जबरदस्त परफॉर्म करेंगे। तना ही नहीं सोनम की मेहंदी पर कजिन जाह्नवी कपूर भी डांस करेंगी। इसके लिए उन्होंने खास तैयारियां की हुई हैं। जाह्नवी अपनी बड़ी बहन सोनम की शादी में अपनी मॉम श्रीदेवी के हिट गाने पर डांस करेंगी।