प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने से आम कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व में अपना सुझाव सीधे राष्ट्रिय अध्यक्ष को दे सकेंगे -गौड़


बीकानेर।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘शक्ति’ कांग्रेस कार्यकर्ताओ के लिए जारी किया गया। प्रोजेक्ट शक्ति के तहत पूर्वी विधानसभा क्षेत्र रानी बाजार रिद्धि सिद्धि भवन के पास रविवार को शहर जिला महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में आम जनता को संबोधित करते हुए शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा की प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ने से आम कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व में अपना सुझाव या शिकायत सीधे राष्ट्रिय अध्यक्ष को पहुंचा सकेंगी।इसके अलावा प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओ से सीधे जुड़ने का एक अच्छा प्रयास है।इसके लिए युवाओ और महिलाओ को अधिकाधिक आगे आना चाहिए।प्रोजेक्ट शक्ति से जुड़ कर हमे कांग्रेस की स्थिति और मजबूत करनी है।इसके लिए कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर मजबूत करेंगी।इस अवसर पर 50 महिलाओ को मोबाइल से आईडी मैसेज  भेजवाकर शक्ति प्रोजेक्ट से सीधा जोड़ने की शुरुवात की गयी।
बीकानेर प्रभारी सरोज सरगरा ने कहा की अब बूथ और वार्ड स्तर पर महिलाओ को जोड़कर और मजबूत किया जायेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनभरी,जयश्री बागड़ी,विजयलता शर्मा,जशोदा पांडुई,रामेश्वरी बिश्नोई,कमली बानो,सरोज भाटी, मंजू भाटी,अनुराधा भाटी,चंदा बाई,जेठी देवी,सरिफं,बसिरन सहित महिलाओ को प्रोजेक्ट शक्ति से जोड़ा गया।