

जयपुर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर कलैण्डर वर्ष 2018 में (ग्रेगारियन) 15 सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
अधिसूचना के अनुसार 26 जनवरी, 2018 शुक्रवार को गणतन्त्र दिवस, शुक्रवार (2 मार्च धूलण्डी), गुरूवार 29 मार्च महावीर जयन्ती, शनिवार 14 अप्रेल डा. अम्बेडकर जयन्ती, शनिवार 16 अप्रेल ईदुलफितर(चांद दिखाई देने की दशा में), 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, बुधवार 22 अगस्त ईदुलजुहा (चांद दिखाई देने की दशा में) सार्वजनिक अवकाश रहेंगे।
इसी प्रकार 3 सितम्बर, 2018 सोमवार का श्री कृष्ण जन्माष्टमी, शुक्रवार 21 सितम्बर मोहर्रम (ताजिया) (चांद दिखाई देने की दशा में), मंगलवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती, शुक्रवार 19 अक्टूबर विजयदशमी, बुधवार 7 नवम्बर दीपावली, गुरूवार 8 नवम्बर गोवर्धन पूजा, शुक्रवार 23 नवम्बर गुरुनानक जयन्ती तथा मंगलवार 25 दिसम्बर, 2018 का क्रिसमस डे का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अधिसूचना के अनुसार 25 मार्च 2018 को रामनवमी, 1 अप्रेल वार्षिक बैंक खाता बन्दी तथा 26 अगस्त,2018 को रक्षाबंधन अवकाशों को रविवार होने के कारण सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है।