

सुबह उठते ही भगवान सूर्य का ध्यान करना मनुष्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। भगवान सूर्य एकमात्र ऐसे देव हैं जो आदमी की दशा और दिशा दोनों बदल देते हैं। भगवान सूर्य अगर किसी आदमी की कुंडली में सही जगह है तो उसकी तरक्की होना निश्चित हैं और अगर सूर्य की दशा ही गलत हैं तो उसकी हर से प्रकार से हालत बिगड़ना भी तय हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि, ऐसी स्थिति में आदमी को क्या करना चाहिए। भगवान सूर्य को खुश करने के कुछ आसान उपाय हम आपको बता रहें हैं जिनसे आपकी दिशा और दशा दोनों न सिर्फ सही रहेंगी बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति और परिवार में खुशहाली भी होगी।
भगवान सूर्य को खुश करने के आसान उपाय :-
– रोज सुबह उठते ही सूर्यदेव को जल अर्पित करें।
– जल में लाल गुलाब का फूल, सिंदूर और गुड़ भी डाल दें।
– इस दौरान ‘ऊॅं सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें।
– सूर्यदेव को गुड़ का भोग भी लगाए।
– इस मंत्र का भी जाप करें-
ऊँ खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे, निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्भू, र्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।