

सभी चाहते हैं कि उनके घर में सुख-समृद्धि रहे और लक्ष्मी की कृपा भी रहे। लेकिन यह मनोकामना पूरी नहीं होती है तो आइए हम आपको जो उपाय बताने जा रहे हैं वह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारेगा। यह उपाय हिन्दू धर्म में धन की देवी मानी जाने वाली मां लक्ष्मी से जुड़ा है। मां लक्ष्मी की उपासना ही आपको धन दिलवाएगी। इसके लिए आपको निरंतर एक मन्त्र का जाप करना होगा परन्तु इस मन्त्र के जाप के समय कुछ विशेष नियम का पालन करना होगा। इस नियम का बहुत सख्ती से पालन करना होगा।
1. मंत्र जाप आरंभ करने से पहले आपको सुबह जल्दी उठकर स्नान करना है। स्नानोपरांत अपने घर के पूजा स्थान में घी का दीपक जलाएं और फिर इस मंत्र का 108 बार यानि कि एक माला का जाप करें – ॐ श्रीं श्रीये नम:
2. मन्त्र जाप पूरा करने के पश्चात माता लक्ष्मी को खीर तथा मिश्री का भोग लगाए। इसके बाद 7 वर्ष से छोटी कन्या को भोग लगाए तथा भोग में मिश्री एवं खीर का प्रसाद अवश्य दे।
3. यह कार्य आप रोजाना तब तक करें जब तक आपको यह न लगे की आपकी आर्थिक स्थित में सुधार आ रहा है। परन्तु यह जरूर ध्यान रखे की हर दिन की पूजा में खीर या मिश्री का प्रसाद अवश्य चढ़े।
4. इसके साथ ही तीन शुक्रवार ये उपाय भी जरूर करें जो आपके धन में आने वाली सारी रुकावटों को दूर करेंगी। प्रत्येक शुक्रवार स्नान करने के बाद लाल या पिला वस्त्र धारण करें उसके साथ हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला पहने तथा किसी योग्य ब्राह्मण को चावल या शक़्कर दान करें।