मुख्यमंत्री शुक्रवार को झालावाड़ जाएंगी 


जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे शुक्रवार को झालावाड़ जाएंगी। श्रीमती राजे शुक्रवार दोपहर धौलपुर से रवाना होकर झालावाड़ जिले की अकलेरा तहसील में डूंगरगांव सरड़ा स्थित श्री गुरु मक्खनदास जी तपोभूमि जोगमंडी जाएंगी। यहां पर मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ महादेव शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगी। उनका शाम को धौलपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।