11 दिसंबर को चीनी विदेश मंत्री आ रहे है भारत यात्रा पर


चीनी विदेश मंत्री 11 दिसंबर को नई दिल्ली में होने जा रही रूस, भारत, चीन (रिक) के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा करेंगे और शीर्ष भारतीय अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। यह जानकारी आज चीनी विदेश मंत्रालय ने दी।

वांग की यात्रा डोकलाम गतिरोध के बाद किसी उच्चस्तरीय चीनी अधिकारी की पहली भारत यात्रा है।
डोकलाम गतिरोध 73 दिन तक चला था और यह चीनी सैनिकों द्वारा भारत के चिकन नेक कॉरिडोर के पास अपना निर्माण कार्य रोके जाने के बाद 28 अगस्त को खत्म हुआ था। भारत ने सुरक्षा चिंता जताते हुए चीन के निर्माण पर आपत्ति जताई थी। चीनी सैनिक इस क्षेत्र में सड़क भी बना रहे थे। इस इलाके पर भूटान भी अपना दावा करता है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने यहां मीडिया को बताया कि वांग बैठक से इतर शीर्ष भारतीय अधिकारियों से भी बात करेंगे। पंद्रहवीं रिक बैठक 11 दिसंबर को नयी दिल्ली में होगी।