मुख्यमंत्री गहलोत के प्लेन में आई गड़बड़ी, टेकऑफ के 24 मिनट बाद कराना पड़ा लैंड


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्लेन में गुरुवार को तकनीकी खराबी हो गई। उड़ान के 24 मिनट बाद ही प्लेन को वापस लैंड कराना पड़ा। गहलोत को महाराष्ट्र जाना था। हालांकि, प्लेन में गड़बड़ी के बाद गहलोत जयपुर स्टेट हैंगर से आवास के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गहलोत के प्लेन ने सुबह करीब 10.26 बजे स्टेट हैंगर से महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरी। करीब 10.50 बजे प्लेन को वापस स्टेट हैंगर पर लैंड करवाया गया। इसके बाद इंजीनियर्स प्लेन में तकनीकी खराबी की जांच में जुटे हैं। इंजीनियर्स की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी की गहलोत इस प्लेन से महाराष्ट्र के दौरे पर जाएंगे या नहीं।

सूत्रों ने बताया कि यह प्लेन VT-HGL था। महाराष्ट्र दौरे के लिए एक निजी कंपनी से इसे किराए पर लिया था। मुख्यमंत्री के विमान में गड़बड़ी की सूचना पर कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए।