

घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के पेड़ पौधे लगाते है। लेकिन यह पता नहीं है कि घर के आसपास कौन से पेड़ शुभ व अशुभ होते हैं। आइए हम आपको बताते है कि कौन से पेड़ घर के पास होना अशुभ माना जाता है।
1. घर के ईशान और पूर्व दिशा में अधिक ऊंचे पेड़ नहीं होने चाहिए। ध्यान रखें कि आंगन और घर के आसपास भी ऐसे पेड़ ना हों।
2. घर के आसपास आधा सूखा या आधा जला हुआ पेड़ भी अशुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि इससे घर में नकारात्मकता और बुरी हवाएं प्रवेश करती हैं।
3. कुछ खास प्रकार के पेड़ भी आपके घर के पास नहीं होने चाहिए। जैसे रेशम, ताड़, कपास, और आंवले का पेड़ पास होने से घर में कलह की स्थिति पैदा होती है।
4. अगर घर के आगे इमली या मेहंदी का पेड़ है तो उसे हटवा लिजिए। वास्तु के अनुसार इनमें बुरी आत्माएं वास करती हैं।
5. यदि आप इन पेड़ों को कटवा नहीं सकते तो कुछ उपाय करके इनके दुष्प्रभावों को कम कर सकते हैं। इन पेड़ों के पास तुलसी,अशोक, हल्दी, नीम, चंदन या नागकेसर के पौधे लगाएं।