

शनि देव न्याय के देवता हैं ये न्याय के दण्ड से सभी को एक ही दृष्टी से देखते है। ऐसा माना जाता है। कि शनि देव कर्मों के अनुसार व्यक्ती को फल देते हैं। शनि देव बुरे कर्म करने वालों को ही परेशान करते है। जिनके कर्म अच्छे होते हैं शनि देव हमेशा उनका साथ देते हैं। शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा व इनको प्रसन्न करना के लिये इन उपायों को करना चाहिए-
– उच्च पद पर बैठें व्यक्ति को अपने अधिनस्थ लोगों से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। सामर्थ के अनुसार लोगों की मद्द करें। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
– गरीबों की आर्थिक रुप से मदद करने से शनिदेव हमेशा प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को अच्छे कर्म का अच्छा फल देते हैं।
– शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में जल व शनिदेव की मूर्ति में तेल चढ़ाएं और इस दिन काला तिल और गुड़ चीटों को खिलाएं।
– शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल गरीबों को दान दें ऐसा करने से भी शनिदेव मनोकामना पूरी करते हैं।
-शनिवार के दिन गाय को चारा दें। और अपने खाने का कुछ भाग निकाल कर कौवों को दें।
– शनिवार के दिन काली उड़द, तेल, काला कंबल, काला कपड़ा या फिर लोहे की चीजें ब्राहमण को दान में देनी चाहिए।
– शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनें।