

शनिदेव वैसे तो बहुत भोले हैं लेकिन जब वे क्रोधित होते हैं तो व्यक्ति के जीवन की खुषियों को उससे दूर कर देते हैं। शनिदेव का सबसे प्रिय दिन शनिवार है और अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे शनिदेव का प्यार और आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि किन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा हमेशा आप पर बनी रहती है…….
शनिवार के दिन सुबह उठकर नित्य क्रियाओं से निवृत होकर सरसों के तेल से मालिश करें।
शनिवार को नहाने के पानी में थोड़े से काले तिल डालकर स्नान करें।
शनिवार को 11 बार महाराज दशरथ द्वारा लिखित दशरथ स्तोत्र का पाठ करें।
शनिवार के दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर स्वयं भी खाएं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी खिलाएं।
शाम को 5 बजे के बाद जल में चीनी एवं काले तिल डालकर पीपल की जड़ में चढ़ा कर तीन परिक्रमा करें।
शनिवार को शनिमंदिर में जाकर सरसों का तेल अवश्य चढ़ाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)