प्रत्येक व्यक्ति को राशि अनुसार करना चाहिए इन मंत्रों का जाप


त्येक व्यक्ति के लिए राशि अनुसार अलग-अलग मंत्र बताए गए हैं, अगर व्यक्ति अपनी राशि को ध्यान में रखकर इन मंत्रों का जाप करता है तो इससे उसे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। राशि अनुसार व्यक्ति को किस मंत्र का जाप करना शुभ रहता है आइए आपको बताते हैं इसके बारे में………………

मेषः- मेष राशि के जातकों को ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृषभः- वृष राशि के जातकों को ॐ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुनः- मिथुन राशि के जातकों को ॐ क्लीं कृष्णायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कर्कः – कर्क राशि के जातकों को ॐ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

सिंहः – सिंह राशि के जातकों को ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदधारायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कन्याः- कन्या राशि के जातकों को ॐ नमो प्रीं पीताम्बरायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलाः – तुला राशि के जातकों को ॐ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

वृश्चिकः- वृश्चिक राशि के जातकों को ॐ नारायणाय सुरसिंहायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

धनुः- धनु राशि के जातकों को ॐ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

मकरः – मकर राशि के जातकों को ॐ श्रीं वत्सलायै नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों को ॐ श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीनः – मीन राशि के जातकों को ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।