

जयपुर। उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने शुक्रवार राजसमन्द सूचना केन्द्र में राजस्थान दिवस पर आयोजित राजस्थान विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। श्रीमती माहेश्वरी के साथ महेश आचार्य, गणेश पालीवाल, दिग्विजयसिंह भाटी, मानसिंह बारहठ सहित जनप्रतिनिधिगण, समाजसेवी और गणमान्य नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उच्च शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी ने राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रमों सहित राजसमन्द के समग्र विकास की गतिविधियों पर केन्दि्रत जानकारीपरक रंगीन चित्रों का अवलोकन करते हुए इनके बारे में चर्चा भी की।
उन्होंने राजस्थान के गठन और पर्यटन विकास पर केन्दि्रत सूचनात्मक व रंगीन चित्रों भरे वृहद आकार के फ्लेक्स का अवलोकन करते हुए इस प्रयास की तारीफ की।
क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन
श्रीमती माहेश्वरी ने प्रदर्शनी में जिला उद्योग केन्द्र की ओर से लगाई गई क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित सामग्री के बारे में जानकारी ली। महाप्रबन्धक श्री सहीराम विश्नोई ने उच्च शिक्षा मंत्री को पिछवई कला, मूर्ति शिल्प, मोलेला, टेरोकोटा, पाषाण निर्मित उपकरणों, घरेलू सामग्री, मोलेला उत्पादों आदि के बारे में बताया।
इससे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री का प्रदर्शनी मण्डप मेंं पहुंचने पर जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक श्री सहीराम विश्नोई तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक व स्टाफ ने इकलाई पहना कर स्वागत किया।