कैसा रहेगा 19 मई का आपका दिन


मेषः सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा का योग है। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने से परिवार में खुशी आएगी। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी अपने के कारण धनलाभ हो सकता है।

वृषभः पार्टनर की हेल्प से कारोबार में मुनाफा होगा। लड़ाई-झगड़े से बचने की कोशिश करें। वाहन खरीदने का योग है। प्रॉपर्टी के कारोबार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुनः आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य विकार में धन अधिक खर्च होगा। आज आपकी किसी गलती की वजह से बनी हुई योजनाओं पर पानी फिर सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्कः धन में वृद्धि होगी, किसी अपने से उपहार मिल सकता है। अत्यधिक धन के व्यस से मन दुःखी रहेगा। यात्रा का योग है आज आप कारोबार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता से लाभ मिल सकता है।

सिंहः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों का योग है। नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित रहेगा। तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। पुराने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती होगी। कोई नया कारोबार शुरू करने का शुभ समय है।

कन्याः संतान की वजह से समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के बीच तालमेल बना रहेगा। आकस्मिक धन का लाभ मिल सकता है। मामा पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी पुराने शत्रु से सामना हो सकता है।

तुलाः सरकारी कार्यों में रुकावटें आने से धन का खर्चा होगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यता है। मित्रों के साथ मीठे खानपान का आनंद लेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिकः नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। ज्यादा धन कमाने के लालच में धोखा खा सकते हैं। महिला मित्रों से मुलाकात हो सकती है। निजी व्यवसाय में तरक्की मिलेगी। मित्रों के साथ दिन मनोरंजन में बीतेगा।

धनुः धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। पिता की सेहत का ख्याल रखें, स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जमीन में सोच-विचार करके ही निवेश करें। परिवार में धन की कमी परेशान कर सकती हैं।

मकरः वाणी में विशेष आकर्षण होने से लोग आप से प्रभावित होंगे। कुछ जरूरी आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। मामा पक्ष की ओर से सुख व सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में संयम बनायें रखें। परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

कुंभः परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना है। पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है। आज आप थका हुआ महसूस करेंगे। आपको वाहनसुख की प्राप्ति हो सकती है।

मीनः आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। नकारात्मक विचार आने से मन विचलित रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।