

विवाह एक पवित्र बंधन है, जिसे सात जन्मों का बंधन माना गया है। लेकिन दांपत्य जीवन में प्रेम सबसे अहंम भूमिका निभाता है, प्रेम के बगैर दांपत्य जीवन में खुशिया नहीं रह सकती। अगर पति-पत्नी में प्रेम न हो और एक दूसरे पर भरोसा न हो तो जीवन में एक साथ रहना मुश्किल हो जाता है। अगर दांपत्य जीवन में प्रेम व विश्वास हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। इस लेख में जानते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जिनको अपनाने से दांपत्य जीवन में बहार लाई जा सकती हैं रिश्ते की नींव को ओर मजबूत किया जा सकता है।
- दांपत्य जीवन में बहार लाने के लिये घर में बढें का सम्मान करें। घर में रोज सुबह शाम पूजा पाठ के साथ साथ चंदन या चमेली की सुगंध वाली धूप जलाएं।
- रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिये बेडरूम को सजाकर रखें। उसमें ताजे फूल रोज रोज रखें।
- बेडरूम में सिरेमिक की विंड चाइम्स लगाए। व पति पत्नि हमेशा चौकोर या आयताकार कमरे में ही बेडरूम बनाएं। ऐसे कमरे में बेडरूम बनाने से पति-पत्नी के बीच मनमुटाव नहीं होता।
- बेडरूम में पति पत्नि को दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर नहीं सोना चाहिए। इसके साथ ही सोने के लिए लकड़ी के बेड का ही प्रयोग करें।
- बेडरूम में दीवारों का रंग हल्के रंग में करवाए। बेडरूम में भूलकर भी लाल रंग का प्रयोग ना करें।
- बेडरूम में कभी भी एक अकेले घोड़े का स्टैच्यू न रखें। हमेशा जोडें में घोड़े का स्टैच्यू घर में रखें।
- बेडरूम में लव बर्ड की मूर्ति साउथ वेस्ट दिशा में रखें। इसके साथ ही बेडरूम में विवाह के समय की जोडें वाली तस्वीर जरुर लगाए।