अगर नहीं चाहते पैसों का नुकसान तो घर में कभी ना रखें ये 5 चीज़ें


हर व्यक्ति के लिए उसका घर बहुत जरूरी होता है। वह अपने घर को रहने की सबसे अच्छी जगह बनाने के लिए घर के निर्माण से लेकर उसमें वस्तुओं को रखने तक हर चीज़ का बहुत ध्यान रखता है लेकिन कई बार ये प्रयास काफी नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि आपको आपने घर में किन चीज़ों को रखना चाहिए और किन्हें नहीं।

इसका कारण ये है कि घर की प्रत्येक वस्तु किसी ना किसी ऊर्जा को आकर्षित करती है। ये ऊर्जा नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रकार की हो सकती है। इन वस्तुओं की वजह से उत्पन्न होने वाली नकारात्मक ऊर्जा आपके लिए गरीबी का कारण बन सकती है। आइये जानते है आपको घर में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए।

टूटा हुआ दर्पण – वास्तु के अनुसार आपको कभी भी घर में टूटा हुआ दर्पण, कांच का कोई भी टूटा हुआ सामान और यहाँ तक कि टूटी हुई घडी भी नहीं रखनी चाहिए। घर में इन चीज़ों का होना नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करता है। इसके अलावा इन चीज़ों का घर में होना परिवार के सदस्यों के बीच झगड़ों और पैसों के नुकसान का कारण भी बनता है।

फटे और पुराने कपडे – आपको शायद ये बात पता नहीं है कि घर में फटे-पुराने कपडे रखना भी आपके लिए दुर्भाग्य का कारण बनता है। चूँकि घर में इनका होना नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है इसलिए आपको इन्हें घर में रखने के बजाय किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दे देना चाहिए। हालाँकि आपको फटे-पुराने कपडों को दान में देने से बचना चाहिए।

दीवार में दरारें – अगर आपके घर की किसी भी दीवार में दरार है या बाथरूम या किचन में नल से पानी अनावश्यक रूप से टपकता है तो आपको इन्हें तुरंत ठीक करवाना चाहिए क्योंकि ये आपकी आय को बुरी तरह से प्रभावित करते है।

मकड़ी का जाला – शास्त्रों में घर में मकड़ी के जाले का होना अशुभ माना जाता है। घर में उपस्थिति पैसों की कमी और कई अन्य अप्रिय दुर्घटना का कारण बनती है। इसलिए आपको समय समय पर अपने घर की सफाई करते हुए इन जालों को हटाते रहना चाहिए।

टूटी हुई मूर्तियां – आपने ये तो सुना ही होगा कि घर में कभी भी खंडित मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इसका कारण ये है कि घर में इनको रखना आपके लिए पैसों का नुकसान का कारण बनता है। इसके अलावा आपको अपने घर में किसी भी भगवान की 3 मूर्तियां या तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिए।