इन वस्तुओं को अगर घर में रखते हैं तो होगी तरक्की


जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें घर पर सुख समृद्धी का वास रहें, हम सभी यही चाहते हैं। इसके लिये हम हर सम्भव प्रयास करते है। इसके लिये फेंगशुई में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं जिनको अपनाने से जीवन में सुख समृद्धि के साथ प्रसन्नता बनी रहेगी।

  • घर में सुबह शाम दीया जलाएं व धूप का प्रयोग अवश्य करें। फेंगशुई में माना जाता है कि इनसे ऊर्जा का सृजन होता है।
  • घर में कभी भी किसी भी दरवाजे के ऊपर कैलेंडर या घड़ी ना लटकाएं।
  • घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। घर से मुरझाए हुए पौधे को बाहर कर दें।
  • संपति में वृद्धि के लिये घर के मेन दरवाजे पर तीन चीनी सिक्कों को लाल रंग के धागे से बांधकर लटका सकते हैं।
  • घर में कभी भी खुले हुए स्थान पर झाड़ू ना रखें। रसोई घर या जहां भोजन करते हैं वहां भी झाड़ू ना रखें। दिन में झाड़ू को छिपाकर रखें।
  • विंड चाइम की मधुर ध्वनि घर में खुशियां लाती है तो क्रिस्टल बॉल करियर के लिए शुभ माना जाता है। क्रीम कलर के चीनी मिट्टी के फूलदान में पीले रंग के फूलों से सजाएं।