

शनि जयंती पर भगवान शनि के जन्मदिन के रूप में मनाया जाएगा। आज के दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त है। आज शनि जयंती के दिन इन उपाय को करने से शनि की कृपा मिलती रहेगी।
- अगर कोई जातक गरीबों की सहायता करता है, उन पर कोई अन्याय नहीं करता तो शनि सदैव उस पर प्रसन्न रहते है। इसलिये गरीबों की सहायता करते रहें।
- इस दिन न तो नीलम की अंगूठी पहनें और ना ही लोहा खरीदे या लोहें से बनी किसी वस्तु को खरीदें ऐसा करने से शनि नाराज हो सकते हैं।
- पीपल के पेड़ पर शनिदेव की मूर्ति के पास तेल चढ़ाएं और गरीबों को तेल का दान करें।
- काले तिल का दान करें और गुड़ व आटा चीटों को खिलाएं। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
- शनि जंयति पर व शनिवार के दिन चमड़े के जूते चप्पल का दान करने से शनिदेव सारी मनोकामना को पूरी करते हैं।
- पीपल के पेड में केसर, चंदन, चावल, फूल अर्पित करें जल चढाए और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।