

पारिवारिक सुख, शान्ति और उन्नति के लिए प्लॉट खरीदने से पहले जरूरी है कि वास्तु नियमों का भी ध्यान रखा जाए। प्लॉट खरीदते समय दिशाओं का विशेष ध्यान रखें। किस दिशा का प्लॉट किस क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति के लिए महत्वपुर्ण है, ये प्लॉट खरीदने से पहले समझ लिया जाए तो अति-उत्तम रहेगा। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में……
पूर्वमुखी प्लॉट :-
पूर्व को देखता हुआ प्लॉट शिक्षा, धर्म एवं अध्यात्म के कार्य मे लगे व्यक्तियों के लिए ठीक रहता है।
पश्चिम मुखी प्लॉट :-
पश्चिम को देखता हुआ प्लॉट समाज की सेवा करने वाले लोगों जैसे कि डॉक्टर के लिए उपयुक्त होता है।
उत्तर मुखी प्लॉट :-
उत्तर को देखता हुआ प्लॉट सरकारी सेवा, पुलिस, सेना में काम करने वालों के लिए उत्तम होता है। यह पदोन्नति के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।
दक्षिण मुखी :-
दक्षिण को देखता हुआ प्लॉट व्यापारियों एवं व्यापारिक संस्थानों में काम करने वालों के लिए उपयुक्त होता है।