भारत ने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को लगातार 5वें मैच में हराया, 203 रन से जीत दर्ज की


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में 203 रन से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन रविवार को अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में 191 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने उसे अपने घरेलू मैदान पर लगातार पांचवें मैच में हराया। भारतीय टीम को पिछली हार 2010 में मिली थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए 6 टेस्ट में टीम इंडिया 5 में जीती। एक टेस्ट ड्रॉ रहा। रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की ये तीसरी बड़ी जीत है। दोनों पारियों में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के पांचवें दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 1 विकेट पर 11 के स्कोर से आगे खेलने उतरी। अश्विन ने थिउनिस डी ब्रुईन को आउट कर अफ्रीकी टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद मेहमान टीम का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। मोहम्मद शमी ने 5, रविंद्र जडेजा 4 और रविचंद्रन अश्विन एक विकेट लिए। भारत ने पहली पारी 502/7 और दूसरी पारी 323/4 पर घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। उसे टेस्ट जीतने के लिए दूसरी पारी में 395 रन बनाने थे।

भारत ने 2015 में द. अफ्रीका को 337 रन से हराया था

साल मैदान जीत का अंतर
2015 दिल्ली 337 रन
1996 कानपुर 280 रन
2019 विशाखापट्टनम 203 रन
2015 नागपुर 124 रन

6 फरवरी 2010 से दोनों टीमों के बीच भारत में खेले गए टेस्ट

साल कौन जीता जीत का अंतर मैदान
2019 भारत 203 रन विशाखापट्टनम
2015 भारत 337 रन दिल्ली
2015 भारत 124 रन नागपुर
2015 ड्रॉ बेंगलुरु
2015 भारत 108 रन मोहाली
2010 भारत पारी और 57 रन कोलकाता
2010 दक्षिण अफ्रीका पारी और 6 रन नागपुर

ravi

अश्विन ने मुरलीधरन की बराबरी की
थिउनिस डी ब्रुईन 10 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। अश्विन ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे किए। उन्होंने 66 मैच में इस आंकड़े को छू लिया। वे सबसे कम टेस्ट में 350 विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज बन गए। इससे पहले श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुरलीधरन ने भी इतने ही टेस्ट में 350 विकेट पूरे किए थे।

मोहम्मद शमी ने पांचवीं बार 5 विकेट लिए

मोहम्मद शमी ने टेम्बा बवुमा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया। फाफ डुप्लेसिस 13 और क्विंटन डीकॉक खाता खोले बगैर शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए। भारतीय तेज गेंदबाज ने इसके बाद डेन पीट और कगिसो रबाडा को आउट किया। शमी ने कुल 5 विकेट लिए। उन्होंने पिछली बार 5 विकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर, 2018 में लिए थे।

मुथुसामी-डेन पीट ने 91 रन की साझेदारी की

दूसरी पारी में एक समय दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट 70 रन पर गिर गए थे। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज सेनुरान मुथुसामी और डेन पीट ने नौवें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। पीट ने करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 56 रन बनाए। मुथुसामी 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

रोहित ने पहली पारी में 176 और दूसरी पारी में 127 रन बनाए।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वां अर्धशतक लगाया।

स्कोरकार्ड : भारत पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. पीट बो. एल्गर 215 371 23 6
रोहित शर्मा स्टंप डीकॉक बो. महाराज 176 244 23 6
चेतेश्वर पुजारा बो. फिलैंडर 6 17 1 0
विराट कोहली कै. एंड बो. मुथुसामी 20 40 4 0
अजिंक्य रहाणे कै. बवुमा बो. महाराज 15 43 2 0
रविंद्र जडेजा नाबाद 30 46 0 1
हनुमा विहारी कै. एल्गर बो. महाराज 10 24 1 0
ऋद्धिमान साहा कै. मुथुसामी बो. पीट 21 16 4 0
रविचंद्रन अश्विन नाबाद 1 17 0 0

रन : 502/7, ओवर : 136, एक्स्ट्रा : 8.

विकेट पतन : 317/1, 324/2, 377/3, 431/4, 436/5, 457/6, 494/7.

गेंदबाजी : वर्नोन फिलैंडर: 22-4-68-1, कगिसो रबाडा: 24-7-66-0, केशव महाराज: 55-6-189-3, डेन पीट: 19-1-107-1, सेनुरान मुथुसामी: 15-1-63-1, डीन एल्गर: 1-0-4-1.

स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका पहली पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
डीन एल्गर कै. पुजारा बो. जडेजा 160 287 18 4
एडेन मार्कराम बो. अश्विन 5 21 1 0
थिउनिस डी ब्रुईन कै. साहा बो. अश्विन 4 25 1 0
डेन पीट बो. जडेजा 0 4 0 0
टेम्बा बवुमा एलबीडब्ल्यू बो. इशांत 18 26 3 0
फाफ डुप्लेसिस कै. पुजारा बो. अश्विन 55 103 8 1
क्विंटन डीकॉक बो. अश्विन 111 163 16 2
सेनुरान मुथुसामी नाबाद 33 106 4 0
वर्नोन फिलैंडर बो. अश्विन 0 10 0 0
केशव महाराज कै. मयंक बो. अश्विन 9 31 1 0
कगिसो रबाडा एलबीडब्ल्यू बो. अश्विन 15 17 3 0

रन : 4310/10, ओवर :131.2एक्स्ट्रा : 21.

विकेट पतन : 14/1, 31/2, 34/3, 63/4, 178/5, 342/6, 370/7, 376/8, 396/9, 431/10.

गेंदबाजी : इशांत शर्मा: 16-2-54-1, मोहम्मद शमी: 18-4-47-0, रविचंद्रन अश्विन: 46.2-11-145-7, रविंद्र जडेजा: 40-5-124-2, हनुमा विहारी: 9-1-38-0, रोहित शर्मा: 2-1-7-0.

स्कोरकार्ड: भारत दूसरी पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
मयंक अग्रवाल कै. डुप्लेसिस बो. महाराज 7 31 1 0
रोहित शर्मा स्टंप डीकॉक बो. महाराज 127 149 10 7
चेतेश्वर पुजारा एलबीडब्ल्यू बो. फिलैंडर 81 148 13 2
रविंद्र जडेजा बो. रबाडा 40 32 0 3
विराट कोहली नाबाद 31 25 3 1
अजिंक्य रहाणे नाबाद 27 17 4 1

रन : 323/4, ओवर : 67, एक्स्ट्रा : 10.

विकेट पतन : 21/1, 190/2, 239/3, 286/4.

गेंदबाजी : वर्नोन फिलैंडर: 12-5-21-1, केशव महाराज: 22-0-129-2, कगिसो रबाडा: 13-3-41-1, डेन पीट: 17-3-102-0, सेनुरान मुथुसामी: 3-0-20-0.

स्कोरकार्ड: दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
एडेन मार्कराम कै. एंड बो. जडेजा 39 74 5 1
डीन एल्गर एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा 2 16 0 0
थिउनिस डी ब्रुईन बो. अश्विन 10 25 2 0
टेम्बा बवुमा बो. शमी 0 2 0 0
फाफ डुप्लेसिस बो. शमी 13 26 3 0
क्विंटन डीकॉक बो. शमी 0 2 0 0
सेनुरान मुथुसामी नाबाद 49 108 5 0
वर्मोन फिलैंडर एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा 0 3 0 0
केशव महाराज एलबीडब्ल्यू बो. जडेजा 0 1 0 0
डेन पीट बो. शमी 56 107 9 1
कगिसो रबाडा कै. साहा बो. शमी 18 19 3 1

रन : 191/10, ओवर : 63.5, एक्स्ट्रा : 4.

विकेट पतन : 4/1, 19/2, 20/3, 52/4, 60/5, 70/6, 70/7, 70/8, 161/9, 191/10.

गेंदबाजी : रविचंद्रन अश्विन: 20-5-44-1, रविंद्र जडेजा: 25-6-87-4, मोहम्मद शमी: 10.5-2-35-5, इशांत शर्मा: 7-0-2-18-0, रोहित शर्मा: 1-0-3-0.