भारत ने श्रीलंका को इनिंग और 239 रन से हराया


भारत ने श्रीलंका को उसकी दूसरी इनिंग में 166 रन पर ऑलआउट कर ये टेस्ट चौथे दिन ही एक इनिंग और 239 रन से जीत लिया। लकमल (31) और गमागे (0) क्रीज पर हैं। श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने यहां करियर की 14वीं हाफ सेन्चुरी लगाई, लेकिन वो अपनी टीम की हार को नहीं टाल पाए। अभी इनिंग जीत से टीम इंडिया सिर्फ 1 विकेट दूर है। वहीं, श्रीलंका को हार टालने के लिए पहले 240 रन बनाने होंगे और फिर टीम इंडिया को दूसरी इनिंग के लिए टारगेट देना होगा। तीसरे दिन के स्कोर 21/1 से आगे खेलते हुए श्रीलंका की इनिंग लंच से पहले ही बिखर गई और उसने 7 विकेट खो दिए। चौथे दिन ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट…

श्रीलंका को चौथा झटका फिर जडेजा ने दिया। उन्होंने एंजेलो मैथ्यूज को 10 रन के निजी स्कोर पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया। 5वें विकेट के रूप में निरोशन डिकवेला इशांत शर्मा का शिकार बने। उनका कैच विराट कोहली ने पकड़ा। श्रीलंका को 6ठा झटका अश्विन ने दिया। उन्होंने शनाका को 17 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके दो ओवर बाद ही परेरा भी बिना खाता खोले अश्विन का शिकार बने।

8वें विकेट रूप में श्रीलंका ने रंगना हेराथ को खो दिया। हेराथ सिर्फ 2 बॉल खेल सके। अश्विन की बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश में वो स्लिप में खड़े रहाणे को कैच थमा बैठे। हेराथ खाता भी नहीं खोल सके।

तीसरा दिन पूरी तरह से इंडियन प्लेयर्स के नाम रहा। इस दौरान पहले इंडियन बैट्समैन ने जबरदस्त बैटिंग की और फिर दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम का एक विकेट भी गिरा दिया। तीसरे दिन भारत ने 6 विकेट पर 610 रन बनाकर पहली इनिंग डिक्लेयर कर दी। पहली इनिंग में उसे 405 रन की लीड मिली। तीसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने डबल सेन्चुरी लगाते हुए 213 रन की इनिंग खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने भी अपने टेस्ट करियर की तीसरी सेन्चुरी लगाई।