इंडियन महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया


भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछली हार से सबक लेते हुए शुक्रवार को यहां 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन मलेशिया के खिलाफ अपने पूल A मैच में 4-1 से शानदार जीत दर्ज की।

आपको बता दे की इंडिया को अपने से निचली रैंक वेल्स के खिलाफ खेलों के पहले ही दिन 2-3 से करीबी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। लेकिन पटरी पर लौटते हुए रानी की कप्तानी वाली टीम ने दूसरे ही दिन खुद को संभाल लिया।

इंडियन टीम के लिए गुरजीत कौर ने छठे और 39वें मिनट में दो शानदार गोल दागे। इसके अलावा कप्तानी रानी ने 55 वें मिनट और लालरेमसियामी ने आखिरी वक्त में 59वें मिनट में चौथा गोल दागा।

मलेशिया के लिये एकमात्र गोल 38 वें मिनट में नुरानी राशिद ने किया। हॉकी इंडिया (HI) ने भारतीय महिलाओं के जीत की पटरी पर लौटने की खुशी व्यक्त करते हुए कहा हमारी महिला टीम ने दूसरे मैच में मलेशिया के खिलाफ एक तरफा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड कोस्ट मे बहुत ही शानदार जीत दर्ज की और दिखा दिया कि उनमें खेल को नियंत्रित करने की काबिलियत है।