

पालक का सेवन भरपूर मात्रा में करने से शरीर में आयरन मिलता है जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे शरीर में ब्लड की कमी दूर होने से स्वास्थ सही रहता है और कमजोरी नहीं आती। शरीर के लिए हर तरह से फायदेमंद पालक से सेहत तो ठीक रहती ही है, साथ ही इसका सेवन करने से चेहरे में भी निखार आता है। बाल गिरने से लेकर ब्लड प्रैशर जैसी बीमारियों में यह काफी फायदेमंद साबित होती है।
1.खून की कमी दूर करें:- पालक में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने का काम करती है। बच्चों को आहार में पालक देते रहने से उनके शरीर में खून की कमी नहीं होती। गर्भवती महिलाएं शरीर में आयरन की कमी पूरी करने के लिए पालक खाएं। लेकिन सेवन करने से पहले एक बार जरूर चिकित्सक की सलाह लें।
2.झड़ते बाल:- आयरन की कमी पूरी करने के लिए पालक का सेवन करें। इससे शरीर में विटामिन ए की कमी पूरी होती है और बाल झडऩे अपने आप बंद हो जाते हैं और ग्रोथ भी तेजी से होती है।
3.मांसपेशियों की मजबूती:- पालक में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीनयुक्त तत्व मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करते हैं। इससे प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे शरीर अंदरूनी तौर पर मजबूत रहता है। मांसपेशियां मजबूत होने से तंदरूस्ती बनी रहती है। यह भूख बढ़ाने में सहायक है।
4.आंखों के लिए फायदेमंद:- पालक में विटामिन ए भरपूर होता है जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखता है गाजर, पालक और टमाटर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है, इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।
5.रंगत में निखार:- शरीर में रक्त संचार तेजी से और शरीर में स्फूर्ति व चेहरे पर लालिमा आती है। अगर आप रोजाना पालक जूस का सेवन करें तो चेहरे की रंगत में निखार बढ़ता जाता है। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई है तो वह भी ठीक होगी।
6.हड्डियां और दांत मजबूत:- यह शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करती है, जिससे शरीर में से जरूरी कैल्शियम बाहर नहीं निकलता। अगर आपको दांतों से जुड़ी परेशानी पायोरिया है तो खाली पेट पालक के रस का सेवन करें। इसमें आप गाजर का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। मसूढ़ो से निकलने वाले खून की समस्या बंद हो जाएगी।