

राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद आज सेवानिवृत्त हो गए। अधिकरण में उनके उत्तराधिकारी की नियुक्ति अभी बाकी है। इस अवसर पर अधिकरण की अदालत संख्या एक में आज पूर्ण बेंच का आयोजन किया गया।
आधिकरण का 20 दिसंबर 2012 को अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद न्यायमूर्ति कुमार ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से इस्तीफा दे दिया था । अधिकरण के अध्यक्ष के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण आदेश जारी किये और फैसले दिए। इसमें दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध शामिल है। इसके अलावा गंगा यमुना नदी का जीर्णोद्धार, हिमाचल प्रदेश में अवैध होटलों को ध्वस्त करना, दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब में प्लास्टिक वस्तुओं को प्रतिबंधित करना भी शामिल है।