

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह ने 5 दिन में घरेलू बॉक्सऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, 5वें दिन यानी मंगलवार को 16.53 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ इंडिया में फिल्म की अब तक की कुल कमाई 104.90 करोड़ रुपए हो गई है। इसके साथ ही यह 2019 में सबसे तेजी से 100 के करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। लिस्ट में सलमान खान की भारत सबसे ऊपर है, जिसने सिर्फ 4 दिन में यह आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, भारत के मुकाबले कबीर सिंह को 1577 स्क्रीन्स कम मिली हैं।
तेजी से 100 करोड़ कमाने वाली साल की टॉप 5 फिल्में
-
नं. फिल्म स्क्रीन्स संख्या 100 करोड़ कमाने में लगे दिन कमाई 1 भारत 4700 4 150.10 करोड़ रुपए 2 कबीर सिंह 3123 5 104.90 करोड़ रुपए 3 केसरी 3600 7 105.86 करोड़ रुपए 4 गली बॉय 3350 8 100.30 करोड़ रुपए 5 टोटल धमाल 370 9 106. 32 करोड़ रुपए -
सलमान की भारत पर भारी कबीर सिंह
अगर रिलीज की टाइमिंग और वीकेंड पर गौर करें तो शाहिद की कबीर सिंह सलमान खान की भारत पर भारी पड़ती नजर आती है। एक ओर जहां भारत ईद के हॉलिडे पर बुधवार को रिलीज हुई और इसे पांच दिन का वीकेंड मिला तो वहीं कबीर सिंह नॉन हॉलिडे रिलीज है और इसे तीन दिन का ही वीकेंड मिला। भारत जहां वीक डेज में कमजोर पड़ गई थी तो वहीं कबीर सिंह मजबूती के साथ खड़ी हुई है। वीक डे में कबीर सिंह भारत के मुकाबले दोगुनी कमाई कर रही है।
- दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर एक नजर
दिन भारत की कमाई कबीर सिंह की कमाई बुधवार 42.30 करोड़ रुपए रिलीज नहीं हुई थी। गुरुवार 31 करोड़ रुपए रिलीज नहीं हुई थी। शुक्रवार 22.20 करोड़ रुपए 20.21 करोड़ रुपए शनिवार 26.70 करोड़ रुपए 22.71 करोड़ रुपए रविवार 27.90 करोड़ रुपए 27.91 करोड़ रुपए सोमवार 9.20 करोड़ रुपए 17.54 करोड़ रुपए मंगलवार 8.30 करोड़ रुपए 16.53 करोड़ रुपए -
शाहिद कपूर का पहला सोलो शतक
कबीर सिंह सोलो एक्टर के तौर पर शाहिद कपूर के करियर की पहली 100 करोड़ी फिल्म बनी है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी पदमावत उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका लाइफटाइम कलेक्शन 300.26 करोड़ रुपए था। लेकिन इसमें शाहिद का छोटा सा रोल (महारावल रतन सिंह) था, जबकि पूरी कहानी रणवीर सिंह (अलाउद्दीन खिलजी) और दीपिका पादुकोण (महारानी पद्मावती) के इर्द-गिर्द घूमती है।
- सोलो एक्टर के तौर पर शाहिद कपूर की टॉप 5 फिल्में
फिल्म कमाई कबीर सिंह (2019) 104.90 करोड़ रुपए (कमाई जारी है) आर…राजकुमार (2013) 66 करोड़ रुपए हैदर (2014) 60 करोड़ रुपए शानदार (2015) 43 करोड़ रुपए कमीने (2009) 41.42 करोड़ रुपए