काजोल नहीं चाहती कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का रीमेक बने!


बॉलीवुड में इन दिनों पुरानी फिल्मों का रीमेक खूब हो रहा है। कई बार 1995 की रोमांटिक ब्लॉकबस्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के भी रीमेक की चर्चा हुई है लेकिन काजोल नहीं चाहती कि उनकी सबसे बड़ी हिट दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगा का रीमेक बने। अपनी अपकमिंग फिल्म हेलीकॉप्टर ईला के प्रमोशन के सिलसिले में बात करते हुए काजोल ने इसके पीछे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि उनके, शाहरुख़ खान या आदित्य चोपड़ा के वजह से ये फिल्म इस स्तर तक नहीं गई बल्कि ये फिल्म दर्शकों की वजह इस स्तर पर बन कर पहुंची है। उन्होंने इस फिल्म से जुड़े कई किस्से लोगों से भी सुने हुए है।

ऐसे ही एक किस्से के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म का प्रभाव इ तना है की एक प्रेमी जोड़े ने कहा था कि इस फिल्म को देखने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला लिया और उन्होंने उनके बच्चों को भी यह फ़िल्म दिखाई। काजोल ने कहा कि ऐसे में इस फिल्म को लेकर दोबारा बनाना असंभव होगा। आपको बता दें की आज भी इस फिल्म का एक शो मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में चलता है। दिलवाले दुल्हनिया को रिलीज हुए 23 साल हो गए है। आज भी इस फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़ा है। फिल्म के गाने, शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री, लोकेशंस की खूब चर्चा हुई थी। शाहरुख के साथ काजोल की जोड़ी जम गई थी और काजोल रातो रात स्टार बन गई। साधारण शक्ल सूरत वाली काजोल की असली जादू दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से चला था। काजोल उस दौैरान हर नौजवान के ख्वाबों में आने लगी थी। 90 के दशक की वो बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस बन गई थीं।

काजोल इन दिनों फिल्म हेलीकॉप्टर इला के प्रमोशन में जुटी हैं। काजोल की फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में वो एक उभरती हुई सिंगर और सिंगल मदर के रोल में हैं। आपको बता दें कि अजय देवगन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। यहां काजोल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं रिद्धि सेन। आपको बताते चलें कि रिद्धि बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। नेहा धूपिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं।