आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिलने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।
सत्य की जीत हुई। दिल्ली के लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों को ग़लत तरीक़े से बर्खास्त किया गया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के लोगों को न्याय दिया। दिल्ली के लोगों की बड़ी जीत। दिल्ली के लोगों को बधाई।

क्या है मामला
आपको बतां दे कि दिल्ली हाई कोर्ट ने लाभ के पद मामले में अयोग्य ठहराए गए आप के 20 विधायकों की सदस्यता कोर्ट ने बहाल कर दी है। चुनाव आयोग की सिफारिश को खारिज करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है कि विधायकों की याचिका पर दोबारा सुनवाई हो। कोर्ट के फैसले के बाद आप की विधायक अलका लांबा ने कहा कि वो फिर से विधायक हैं और वो विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा का कहना था कि ये आम आदमी पार्टी की जीत है।