

ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में हमेशा रहता है। हर दिन बदलते हुए ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा रहता है तो कभी खराब.आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है। आज आपके सितारे क्या कहते हैं, 1 मई मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.
मेष : आप पर काम का बोझ अधिक है परन्तु आपकी क्षमता अच्छी रहेगी। आप बहुत जल्द क्रोधित होंगे, गुस्से पर कंट्रोल करें। आर्थिक स्थिति में सुधार हो के योग हैं। नकारात्मक और अनैतिक विचारों से दूर रहें।
वृषभ : वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। नए अवसरों का लाभ मिल सकता है।
मिथुन : नौकरीपेशा लोगों की तरक्की हो सकती है। कार्यक्षमता को विशेष बल मिलेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। जॉब को बदलना चाहते हैं तो समय आपके अनुकूल है।
कर्क : आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी संग प्रेम की मधुरता बढ़ेगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। शांति और विनम्रता बनाए रखें। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें।
सिंह : व्यवसाय के अलावा आपको परिवार में भी कठिन वक्त आ सकता है। नए लोगों से संपर्क हो सकता है। थोड़े मेहनत से छात्रों को आसानी से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा।
कन्या : आय के नए साधन मिलेंगे। निवेश की कोई योजना बनाएंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी। किस्मत का साथ मिलेगा। विवादों से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का लेकर सावधान रहें।
तुला : घर में किसी से अनबन हो सकती है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। फालतू खर्चे बढ़ सकते हैं, आपके अंदर एक नई ऊर्जा आएगी, कुछ दिनों के अवकाश पर जाना उचित होगा।
वृश्चिक : कम मेहनत से भी अधिक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में नीरसता रहेगी। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा, किस्मत का साथ मिलेगा। प्रभावशाली एवं साहसी महसूस करेंगे। समय अनुकूल है।
धनु : छात्रों के लिए थोड़ा मुश्किल समय है। परिवार में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पति-पत्नी के संबंधो में मधुरताआएगी।
मकर : नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। निवेश करना अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए। मतभेद सुलझ सकते हैं, जीवन साथी के साथ रोमांटिक पल गुजारेंगे।
कुंभ : बिजनेस में स्थितियां आपके फेवर में होंगी। शादीशुदा जोड़े और प्रेमी युगल के लिए दिन अच्छा रहेगा। अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के लिए समय अनुकूल है। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें।