

फिल्मकार विशाल भारद्वाज अभिनेत्री कृति सैनन को लेकर मूवी बनाने जा रहे हैं। खबरों की माने तो इस मूवी का नाम छुरियां बताया जाता है। मूवी की कहानी 2 बहनों की है जिनके बीच तगड़ी राइवलरी है।
दोनों के बीच इस तरह का झगड़ा है कि न सिर्फ उन दोनों के बीच अक्सर गाली-गलौच होती है बल्कि नौबत छुरी निकल कर एक दूसरे पर वार करने की भी आती है। विशाल की इस मूवी में कृति 2 बहनों में छोटी बहन का किरदार निभाएंगी।
मूवी में अभी तक बड़ी बहन के किरदार के लिए नाम फाइनल नहीं हुआ है जबकि इस रेस में श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, भूमि पेडनेकर तथा परिणीति चोपड़ा के नाम हैं। वाणी कपूर से भी बात की जा रही है। मूवी की कहानी राजस्थान की पृष्ठभूमि में है और स्टारकास्ट तय होने के बाद अगले वर्ष मूवी के फ्लोर पर जाने की तारीख तय की जा सकती है।
वर्ष 2014 में प्रदर्शित मूवी हीरोपंती से अपने करियर की शुरूआत करने वाली कृति की इस साल मूवी बरेली की बर्फी प्रदर्शित हुई, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया।