गुजरात चुनाव में अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही एग्जिट पोल के नतीजे भी आ गए हैं। अलग अलग सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने मिलकर गुजरात और हिमाचल दोनों चुनावी राज्यों में सर्वे किया था जिसका परिणाम एग्जिट पोल के माध्यम से जारी किया गया है। हालांकि सभी न्यूज चैनलों और एजेंसियों के परिणामों में सीटों का थोड़ा बहुत अंतर बना हुआ है, लेकिन एक बात साफ है कि गुजरात में एक बार फिर भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। प्रधानमंत्री मोदी का धुआंधार प्रचार और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सटीक रणनीति के सामने एक बार फिर कांग्रेस पस्त होती दिख रही है। जानिए क्या कहते हैं तमाम एग्जिट पोल-
एबीपी का एग्जिट पोल
न्यूज चैनल एबीपी के एग्जिट पोल के अनुसार दक्षिण गुजरात में भाजपा को साफ बढ़त मिलती दिख रही है। जिसमें 35 सीटों में से भाजपा को 24 और कांग्रेस को 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि सौराष्ट्र और कच्छ इलाके की 54 सीटों में भी भाजपा कांग्रेस से आगे दिखाई दे रही है, जिसमें भाजपा को 34 और काग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूरे राज्य की बात करें तो भाजपा को 182 में से 117 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 64 सीटें मिलने की उम्मीद दिख रही है।न्यूज 24 के अनुसार
न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। परिणामों के अनुसार यहां भाजपा को 135 और कांग्रेस को मात्र 47 सीटें मिलती दिख रही हैं।