जानिए! आपकी मस्तक की रेखाएं क्या कहती हैं आपकी उम्र के बारे में


समुद्रशास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति के अंगों के आधार पर उसके भविष्य, आदतों और अन्य कई बातों के बारे में पता लगाया जा सकता है। समुद्रशास्त्र में मस्तक की रेखाओं को लेकर भी वर्णन मिलता है कि कैसे एक व्यक्ति अपने मस्तक की रेखाओं से अपनी उम्र के बारे में जान सकता है।

इसके लिए किसी भी व्यक्ति के माथे की स्थिति, आकार-प्रकार, रंग तथा चिकनाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। कोई व्यक्ति शीशे में अपना मस्तक देखकर भी ये पता लगा सकता है कि उसकी उम्र कितनी होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में …………

जिस व्यक्ति के मस्तक पर 2 पूर्ण रेखाएं होती हैं उसकी उम्र लगभग 60 वर्ष हो सकती है। यह रेखा बहुत स्पष्ट हो तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में बहुत धन व नाम कमाता है। रेखा कटी हुई हो तो ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत दुःख देखते हैं। मस्तक पर 3 शुभ रेखाएं हो तो ऐसा व्यक्ति करीब 75 वर्ष की आयु प्राप्त करता है। मस्तक पर 5 उत्तम रेखाएं हों तो ऐसे व्यक्ति की उम्र 100 वर्ष तक हो सकती है। मस्तक पर यदि कोई रेखा न हो तो ऐसे व्यक्ति को 25 से 40 वर्ष की आयु में बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।