मिलिंद और अंकिता ने महाराष्ट्रीयन रीती रिवाजों से शादी रचाई


कल अंकिता और मिलिंद की मेंहदी और हल्दी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर राज किया तो आज शादी की तस्वीरें ने कब्जा कर रखा है। हमेशा से इस जोडे़ को उम्र में लंबा गैप होने की वजह से अटेंशन मिलती रही।

 मिलिंद और अंकिता ने महाराष्ट्रीयन रीती रिवाजों से शादी रचाई। दोनों ने मैचिंग कपडे़ पहन रखे थे। अंकिता ने क्रीम और गोल्डन कलर की साडी़ के साथ ब्लाउज पहन रखा था तो मिलिंद ने भी इसी कलर का कुर्ता पजामा पहन रखा था।

– दोनों एक दूसरे को साल 2016 से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को न तो कभी फैंस से छुपाया न ही फैमली से। हमेशा इंस्टाग्राम पर दोनों साथ में तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में दोनों की सगाई हुई थी तब दोनों ने अपनी-अपनी रिंग्स की फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

– अंकिता और मिलिंद शादी के जोडे़ में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। वहीं शाद समारोह में मिलिंद की एक्स गर्लफ्रेंड दीपनिता भी नजर आईं। अंकिता और मिलिंद ने पूरे फंग्शन के दौरान अपने परिवार और दोस्तों के साथ काफी मस्ती की।

 बता दें कि दोनों किसी नाइट क्लब में पार्टी के दौरान मिले और फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। उनका रिश्ता इतना आगे बढ़ गया की फिर दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे और आज इन्होंने शादी कर ही ली।