

भाजपा के सहयोगी संगठन के रूप मे कार्य कर रहे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विचार मंच (रजि०)के अल्पसंख्यक मोर्चे से (भाजपा के कद्दावर नेता व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश महामंत्री महाराष्ट्र) मतीन तमन्ना को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव रणवीर सिंह एवम राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेन्द्र मोदी की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र मिला है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेन्द्र मोदी ने मतीन तमन्ना से उम्मीद जताई कि वे 15 दिवस के अंदर राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित करेंगे, तथा मंच की गतिविधियों का पूरे देश मे संचालन करेंगे। इस अवसर पर मतीन तम्मन्ना ने भी मंच के कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे 2019 में भाजपा। पुनर्विजय के लिए काम करेंगे। मतीन तमन्ना को देश के नामी गिरामी नेताओं ने इस पद पर चुने जाने के लिए उन्हें ढेरों बधाइयां दी है। इस अवसर पर मतीन के घर बधाई देने वालो की भीड़ एकत्रित है । काफी कार्यकर्ताओ ने फोन पर मतीन को बधाई भी दी है साथ ही मतीन को सभी कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई। इस अवसर पर भाजपा के काफी बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। मतीन तमन्ना ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी गई है उस पर वे खरा उतरते हुए संगठन की मजबूती एवम मिशन 2019 भाजपा पुनर्विजय व डॉ मुखर्जी के राष्ट्रीय विचारो को जन जन तक पहुचाना व भारत सरकार की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के लिए कार्य करते हुये प्रत्येक व्यक्ति खासकर युवाओ को भाजपा की सदस्यता दिलाने के लिए कार्य करेंगे । मतीन तमन्ना ने कहा है कि राष्ट्रीय संगठन डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विचार मंच का एक ही उद्देश्य है कि देश व प्रदेश में फिर से भाजपा का झंडा लहराया जाए ताकि देश प्रदेश में समग्र विकास हो सके। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सरकार बनाकर देश प्रदेश के विकासरथको निरंतर तरक्की दे सकती है। मतीन तमन्ना ने अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव रणवीर सिंह व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।