शनिवार, 23 मई 2026
KalameRajasthan
ताज़ा
• भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान • भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी • NEET 2026 ही नहीं, साल 2025 के एग्जाम पर भी सवाल! एक ही परिवार के 5 बच्चों को कैसे मिला मेडिकल कॉलेज? • NEET UG Re-Exam Date: 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट • PM मोदी की अपील का असर, बीकानेर पहुंचे कानून मंत्री ने छोड़ीं सरकारी गाड़ियां; ई-रिक्शा में बैठकर पहुंचे घर • NEET पेपर लीक के आरोपी संग वायरल फोटो पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तोड़ी चुप्पी, डोटासरा का नाम लेकर दिया बड़ा बयान

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

May 22, 2026 Super Admin 9
शेयर:
भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, मदन गोपाल सोनी बने प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

बीकानेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर गोरा द्वारा की गई, जिसमें बीकानेर के युवा नेता मदन गोपाल सोनी को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से बीकानेर के युवाओं एवं सोनी समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।
मदन गोपाल सोनी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में भाजपा बीकानेर शहर इकाई में कोषाध्यक्ष एवं मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे सोनी समाज के युवा अध्यक्ष के रूप में भी सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हैं।
पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी संगठन क्षमता, कार्यशैली एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
"मदन गोपाल सोनी की नियुक्ति से बीकानेर को प्रदेश स्तर पर एक मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।"

हमसे जुड़ें

शेयर करें: