

राजस्थान में गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश में सोमवार को कहीं भी आंधी-तूफान-बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार से फिर मौसम पलटी मारेगा। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश व बादल गरजने की चेतावनी जारी की गई है। यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम का यह मिजाज यहां गुरुवार तक जारी रहेगा। वहीं मंगलवार को पूर्वी राजस्थान में कहीं भी आंधी-तूफान की चेतावनी नहीं है। जयपुर में सुबह 10 बजे तापमान 36.0 डिग्री रहा। बीती रात सबसे गर्म रहे फलौदी में सुबह 10 बजे पारा 33 डिग्री रहा।
बीती रात तापमान में 3 से सात डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीती रात सबसे ज्यादा तापमान फलौदी में 31.0 डिग्री रहा। बीकानेर और अजमेर में तापमान 28.5 डिग्री रहा। बीती रात अजमेर में पारा करीब 4 डिग्री बढ़त के साथ 28.5 डिग्री पर पहुंच गया। अलवर में भी तापमान में दो डिग्री की बढ़त रही। बीती रात यहां पारा 24.0 डिग्री रहा। जयपुर में करीब 3 डिग्री की बढ़त के साथ पारा 27.2 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फलौदी में रही। यहां एक रात पहले पारा 24.6 डिग्री था जो बीती रात 7 डिग्री बढ़कर 31.0 डिग्री हो गया।
बीती रात प्रमुख शहरों का तापमान
अजमेर | 28.5 डिग्री सेल्सियस |
अलवर | 24.0 डिग्री सेल्सियस |
जयपुर | 27.2 डिग्री सेल्सियस |
कोटा | 27.8 डिग्री सेल्सियस |
जोधपुर | 28.0 डिग्री सेल्सियस |
फलौदी | 31.0 डिग्री सेल्सियस |
चूरू | 26.7 डिग्री सेल्सियस |
गंगानगर | 24.9 डिग्री सेल्सियस |