पाकिस्तानी एक्टर ने किया सरेआम KISS, वीडियो हुआ वायरल


अपनी क्यूटनेस से सबके दिल को जीतने वाले पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान इन दिनों काफी चर्चा मे बने हुए है। बॉलीवुड मे फिल्मे ना कर पाने के बावजूद वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा लोगो से जुड़े रहते हैं। बता दें कि, इन दिनों उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

हाल ही में फवाद खान अपनी पत्नी सदफ फवाद खान के जन्मदिन पर कुछ ऐसा कर गए कि लोग केवल उनकी ही चर्चा कर रहें हैं। जी हां, जन्मदिन के मौके पर फवाद खान और उनकी पत्नी सदफ फवाद खान की किस करते हुए एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। लोग दोनो के इस क्यूट वीडियो को काफी पसन्द कर रहें हैं।

जानकारी के मुताबिक, सदफ फवाद खान के जन्मदिन पर एक्टर फवाद ने अपनी पत्नी के लिए सरप्राइज पार्टी अरेंज की थी। इस पार्टी का आयोजन लाहौर में किया गया था। बता दें कि, केक काटने के दौरान बने इस वीडियो में फवाद बहुत प्यार से सदफ को बर्थडे विश करते हुए किस कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगे होने के बावजूद फवाद खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ पाकिस्तान में ही नही बल्कि भारत में भी बहुत ज्यादा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई जन्मदिन की इस वीडियो के बाद भारत मे मौजूद उनके फैंस ने फवाद की पत्नी के शुभकामनाए दी। बता दें कि, फवाद और सदफ ने साल 2001 मे शादी की थी अभी उनके दो बच्चे हैं।