सामने आई अर्जुन रामपाल के बेटे की फोटो,गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की फादर-सन बॉन्डिग


अर्जुन रामपाल तीसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। अब तीन दिन बाद उनके बेटे की तस्वीर सामने आई है। गैब्रिएला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे की पहली फोटो शेयर की।

उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में अर्जुन और बेटे की फोटो पोस्ट की।

बेटे को गोद में लिए नजर आए अर्जुन
हालांकि इस फोटो में उनका बेटा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है। इसमें अर्जुन अपनी गोद में बेटे को लिए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दो और फोटो शेयर की हैं जिनमें से एक में खुद गैब्रिएला नजर आ रही हैं। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए सेल्फी पोस्ट की। इस सेल्फी में वो बिना मेकअप के भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं उनके बाल ब्लॉन्ड कलर के नजर आ रहे हैं। तीसरी फोटो में अर्जुन अपने हाथों में बेटे के लिए गिफ्ट लिए नजर आ रहे हैं।

गैब्रिएला की इंस्टा स्टोरी

गैब्रिएला की इंस्टा स्टोरी

तीसरी बार पिता बने अर्जुन

अर्जुन तीसरी बार पिता बने हैं। वहीं गैब्रिएला की ये पहली संतान है। पहली पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की दो बेटियां हैं। इस स्पेशल मोमेंट पर दोनों बेटियां माहिका और माइरा भी पिता के साथ नजर आईं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सिजेरियन डिलीवरी हुई है और शनिवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।